मुजाहिद्दीन, सिमी और नक्सलियों के निशाने पर अमित शाह, बिहार यात्रा से पहले हाई अलर्ट जारी

Summary :

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 25 फरवरी को राज्य के दौरे पर रहेंगे। अमित शाह की यात्रा को लेकर पटना और पश्चिम चंपारण में कड़ी सुरक्षा रहेगी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 25 फरवरी को राज्य के दौरे पर रहेंगे। अमित शाह की यात्रा को लेकर पटना और पश्चिम चंपारण में कड़ी सुरक्षा रहेगी। उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सुरक्षा के इंतजाम को ध्यान में रखकर अमित शाह की यात्रा में बदलाव होने की संभावना है।  
मुस्लिम कट्टरपंथियों से खतरा 
मुस्लिम कट्टरपंथियों के कारण खुलकर भाजपा से जुड़ने में डरता है आम मुसलमान -  common muslims are afraid to openly join bjp because of fundamentalists
पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि इंडियन मुजाहिद्दीन, सिमी, नक्सलियों, मुस्लिम कट्टरपंथियों से खतरा है। इसे देखते हुए उनके हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुदृढ़ एवं त्रुटिहीन सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा गया है।
एसएसपी और एसपी को पत्र
अपर पुलिस महानिदेशक  ने उक्त दोनों जिले के डीएम, एसएसपी और एसपी को पत्र भी भेजा है। इसमें बोधगया के महाबोधि मंदिर में विस्फोटक बरामदगी मामले में फरार आतंकवादियों की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।
लश्कर-ए-मस्तफा के कमांडर को हथियार सप्लाई
Peshmerga: Kurds as a barrier to religious extremism in the Middle East
सारण के मढ़ौरा में लश्कर-ए-मस्तफा के कमांडर को हथियार सप्लाई करने के आरोपित जावेद आलम के अलावा कई घटनाओं का जिक्र अलर्ट में किया गया है। आतंकियों को रॉकेट स्टिंगर मिसाइल उपलब्ध होने से खतरा बढ़ा है। अलर्ट में कहा गया है कि हेलीपैड का निर्माण मानक के अनुरूप होना चाहिए।
अमित शाह की सुरक्षा में पर्याप्त संख्या
Bihar: मुजाहिद्दीन, सिमी और नक्सलियों के निशाने पर अमित शाह, बिहार यात्रा  से पहले हाई अलर्ट जारी - Amit Shah on target of Mujahideen SIMI and  Naxalites high alert issued before Bihar
पुलिस द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया है कि अमित शाह की सुरक्षा में पर्याप्त संख्या में बलों की तैनाती रहनी चाहिए। यहां महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है कि आतंकियों के पास रॉकेट स्टिंगर मिसाइल है। इससे अति विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए हेलीपैड एरिया में पुलिस की गश्त लगातार रहेगी।

Desk Team