अमित शाह ने अटल बिहारी वाजपेयी को उनके जन्मदिन पर दी श्रद्धांजलि

Summary :

अमित शाह ने अटल बिहारी वाजपेयी को उनके जन्मदिन पर नमन करते हुए कहा कि अटल जी ने अपने बेदाग राजनीतिक जीवन से राजनीति में उच्च आदर्श स्थापित किए।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके जन्मदिन पर नमन करते हुए मंगलवार को कहा कि अटल जी ने अपने बेदाग राजनीतिक जीवन से राजनीति में उच्च आदर्श स्थापित किए। शाह ने अपने ट्वीट में कहा कि अटल जी ने राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का ध्येय बना लिया था। अद्भुत वक्‍तव्‍य कला के धनी अटल जी ने अपने बेदाग राजनीतिक जीवन से राजनीति में उच्च आदर्श स्थापित किए। उन्होंने कहा, “भारतीय राजनीति के ऐसे शिखर पुरुष श्रद्धेय अटल जी की जयंती के अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि वंदन।”

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल जी ने अपनी दूरदर्शिता और विकास नीतियों से देश में विकास और सुशासन के नए युग की शुरुआत की थी। अटल जी के ही दृढ़ नेतृत्व में भारत पोखरण में परमाणु परीक्षण कर और करगिल युद्ध में दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा।”

Desk Team