जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हिंसा की बढती घटनाओं और बदलती आंतरिक चुनौतियों के बीच केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में देश की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग से संबंधित मुद्दों की समीक्षा कर रहे हैं।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार विभिन्न राज्यों के पुलिस महानिदेशक तथा पुलिस महानिरीक्षक भी वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से बैठक में हिस्सा लेंगे।
आतंकवादी हिंसा की घटनाओं में आम लोगों को निशाना बनाये जाने के कारण लोगों में आक्रोश बढ रहा है
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल तथा केन्द्रीय गृह सचिव के साथ साथ अर्द्धसैनिक बलों के प्रमुख भी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से आतंकवादी हिंसा की घटनाओं में आम लोगों को निशाना बनाये जाने के कारण विभिन्न स्तर पर लोगों में आक्रोश बढ रहा है और सरकार तथा सुरक्षा बलों पर आतंकवादी घटनाओं के मद्देनजर दबाव बढ रहा है।जम्मू कश्मीर की घटनाओं तथा तालिबान के अफगानिस्तान में कब्जे के बाद से इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सरकार किसी भी तरह की आतंकी कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं करेगी
शाह ने हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा था कि सरकार किसी भी तरह की आतंकी कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं करेगी और इसका माकूल जवाब दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह की कार्रवाई होगी उसका उसी तरह से जवाब दिया जायेगा। समझा जा रहा है कि बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिये जाने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



