कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर कटाक्ष किया।
राहुल गांधी ने किया ट्वीट- ये बेहद गंभीर मुद्दा है…
राहुल गांधी ने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ये बेहद गंभीर मुद्दा है -चुनाव-वोट-राजनीति से पहले आती हैं जनता की साधारण ज़रूरतें, जो आज पूरी नहीं हो पा रहीं। मोदी मित्रों के फ़ायदे के लिए जिस जनता को धोखा दिया जा रहा है, मैं उस जनता के साथ हूं और उनकी आवाज़ उठाता रहूंगा।’’
ये बेहद गंभीर मुद्दा है-
चुनाव-वोट-राजनीति से पहले आती हैं जनता की साधारण ज़रूरतें जो आज पूरी नहीं हो पा रहीं।मोदी मित्रों के फ़ायदे के लिए जिस जनता को धोखा दिया जा रहा है, मैं उस जनता के साथ हूँ और उनकी आवाज़ उठाता रहूँगा।
Stop #TaxExtortion pic.twitter.com/MAGB1PDMcx
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 18, 2021
आज पेट्रोल और डीजल के दामों में नहीं हुई बढ़ोतरी
पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार चार दिनों तक बढ़ने के बाद सोमवार को अपरिवर्तित रहीं क्योंकि तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने अगला कदम उठाने से पहले वैश्विक तेल बाजार को देखने के लिए रुकने का फैसला किया। सरकारी स्वामित्व वाले ईंधन खुदरा विक्रेताओं के मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.84 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 111.77 रुपये प्रति लीटर रही।

मुंबई में, डीजल की दरें भी 102.52 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहीं, जबकि दिल्ली में रविवार की तरह ही इसकी कीमत 94.57 रुपये है। यह ठहराव लगातार चार दिनों तक बढ़ने के बाद आया है, जहां पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 1.40 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। 12 और 13 अक्टूबर को भी दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।


Download Android App
Download iOS App



