केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार आईबी हेडक्वॉर्टर में रखी गई ये बैठक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाली है। मिली जानकारी एक अनुसार इस बैठक में देश की आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद, नार्को आतंकवाद समेत केंद्र और राज्य की एजेंसियों के बीच आपसी सामंजस्य को लेकर चर्चा की जाएगी।
बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, IB अधिकारियों से साथ सुरक्षा से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और आईबी प्रमुख तपन डेका मौजूद रहेंगे। साथ ही देशभर के वरिष्ठ आईबी अधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा बैठक में खुफिया जानकारी जुटाने के तंत्र को और ज्यादा बेहतर बनाने पर खास जोर दिया जा सकता है।
PFI पर जांच एजेंसियों ने लिया था एक्शन
सितंबर में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) समेत विभिन्न एजेंसियों ने देशभर में बड़ा तलाशी अभियान चलाया था, जिसके बाद इस्लामिक कट्टरपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया के चीफ ओएमए सलाम समेत 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को अरेस्ट किया गया था। इनपर आतंकी गतिविधियों का समर्थन करने का आरोप था। भारत सरकार ने जांच एजेंसियों द्वारा एक्शन लेने के बाद पीएफआई को 5 वर्षों के लिए बैन कर दिया था।


Download Android App
Download iOS App



