महाराष्ट्र की शिवसेना दो हिस्सों में बंट चुकी है लेकिन इसके बावजूद शिंदे ठाकरे की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शिवसेना पर अपना अपना दावा करने वाले दोनों गुट आपस में भिड़ गए है हाल ही में सीएम शिंदे गुट के प्रवक्ता विजय शिवतारे ने कहा कि शिंदे गुट के समर्थक 50 विधायकों में से हर एक विधायक एनसीपी नेता अजित पवार,सुप्रीयो सुले और आदित्य ठाकरे के खिलाफ 50 करोड़ का मानहानि का दांवा ठोकने जा रहे है उनका कहना है कि इन्होंने पचास -पचास करोड़ रुपए लेकर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ बगावत की है शिवतारे ने कहा पचास विधायक अलग अलग इन तीनों नेताओं के खिलाफ पचास करोड़ की मानहानि का दावा करने जा रहे है।
उन्होंने कहा सुप्रियो सुले ने कहा था कि अगर ऐसा ही इल्जाम उनपर लगाया जाता तो वो मानहानि का दावा करती और सबूत मांगती हमने उनकी सलाह को गंभीरता से लिया है।अब हम तीनों के खिलाफ मानहानि का नोटिस देने जा रहे हैं या तो वो तीनों सार्वजनिक रुप से माफी मांगे,या कोर्ट के सामने या सबूत पेश करें कि एस तरह से पैसों का लेन देन हुआ विजय शिवतारे ने कहा वे इस बात का ऐलान सीएम शिंदे और उनके समर्थक विधायकों से बात कर दिया है उनका कहना है कि ये झूठे आरोप बंद होने चाहिए और कोर्ट में अब दूध का दूध पानी का पानी हो जाना चाहिए।
50 खोखे एकदम ओके पर ठाकरे का बयान
50 खोखे एकदम ओेके पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ठाकरे ने कहा खोखे सरकार कहने पर उन्हें मिर्ची क्यों लगती है,पहले वो साफ करें क्या मतलब है खोखे शब्द का नोटिस ही देना है,तो पहले उन 33 देशों को नोटिस दें,जहां शिंदे गुट की बगावत को नोटिस दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



