भारत में आज कल 2 महिलाऐं चर्चा का विषय बनी हुई है। एक तरफ पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और दूसरी तरफ भारत से पाकिस्तान गयी अंजू। जहां सीमा ने भारत आकर सचिन से शादी कर ली , तो वहीँ दूसरी ओर अंजू ने पाकिस्तान में जाकर नसरुल्लाह के साथ निकाह कर इस्लाम को कबूल लिया। ये दोनों कहानियां हैं एक जैसी ही लेकिन दोनों की कहानी बस उलटी दिशा में घूम रही है। अंजू के भारत आने और नसरुल्लाह से निकाह रचाने की ख़बरों को हर कोई जानना चाहता है। इसी बीच अंजू को लेकर ऐसी खबर सामने आ रही है जो भारतीय लोगों को हैरत में डाल रही है। चलिए जानते हैं क्या है वो बात ?
वीजे को किया गया एक्सटेंड
दरअसल सीमा हैदर के भारत आने के कुछ दिनों बाद ही अंजू के प्यार का परवान भी सर चढ़ आया। जहां फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान चली गयी थी।और खुद ही सबको पाकिस्तान में होने की खबर भी देती हैं। शुरूआती दौर में जब अंजू से सवाल किये गए तो उसने बताया था की नसरुल्लाह सिर्फ उसका दोस्त है, लेकिन कुछ दिनों बाद ही उन दोनों के शादियों की खबरे सामने आने लगी। शादी के बाद बताया जा रहा था की अंजू जल्द ही भारत लौट जाएगी, क्योंकि उसके वीजे की समय अवधि ज़्यादा दिनों की नहीं थी। लेकिन सोशल मिडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के ज़रिये बताया जा रहा है की अंजू अभी भारत नहीं लौटेंगी।
अभी भारत नहीं आएगी अंजू
अंजू के नए पति नसरुल्लाह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने कहा है की अंजू अभी 1 साल तक भारत नहीं जायेगी। क्योंकि उसका वीजा 1 साल तक एक्सटेंड हो गया है। नसरुल्लाह ने बताया की पकिस्तान सरकार और लोग उसका खुलकर सहयोग कर रहे हैं। नसरुल्लाह ने पहली बार कहकर ये कबूल किया की उसने सीमा के साथ शादी कर ली है।


Download Android App
Download iOS App



