राजस्थान समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 11 दिसंबर को होगी मतगणना

Summary :

मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने प्रैस कान्फेंस कर पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

चुनाव आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में नवंबर से दिसंबर के बीच वोटिंग पूरी हो जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने प्रैस कान्फेंस कर पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। आगे उन्होंने बताया कि चुनाव के बाद 11 दिसंबर को मतगणना होगी।

जानिए कहां कब होगा चुनाव :

– मध्यप्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर को पड़ेंगे वोट।

– वही, राजस्थान और तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान होगा ।

छत्तीसगढ़ में दो चरण मे होगा मतदान :

– पहले चरण में 12 नवंबर को वोटिंग होगी। वही, दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा।

– जानकारी के लिए बता दें कि इन पांचो राज्यों में मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि 15 दिसंबर से पहले चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव में आधुनिक ईवीएम व वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही मतदान की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। बता दें कि इससे पहले यह घोषणा दोपहर 12:30 बजे होनी थी, लेकिन बाद में इसे दोपहर 3 बजे कर दिया गया था। मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने कहा कि कुछ जरूरी वजहों से समय में देरी हुई है।

कांग्रेस ने उठाए सवाल 

चुनाव तारीखों के ऐलान के वक्त में फेरबदल पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि चुनाव आयोग ने पांच राज्यों की चुनावी तारीख के लिए 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। राजस्थान के अजमेर में दोपहर 1 बजे पीएम मोदी की रैली है। चुनाव आयोग ने अचानक वक्त बदल दिया है और प्रेस कॉन्फ्रेंस 3 बजे होगी। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता?

अजमेर में बोले पीएम मोदी – 60 साल सत्ता में विफल होने के बाद अब विपक्ष में भी विफल

Desk Team