अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में राहुल गांधी की उपस्थिति के बारे में सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का कई सत्रों में शामिल नहीं हुए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोक सभा में राहुल गांधी की कम उपस्थिति को लेकर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि वे दुनियाभर में यह कहते हैं कि उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जाता, जबकि अगर देशभर की औसत उपस्थिति के डेटा को देखा जाए तो सदन में राहुल गांधी की अटेंडेंस उससे भी कम है। उन्होंने वर्तमान में चल रहे सत्र के दौरान राहुल गांधी की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाया।

राहुल गांधी का ‘कैम्ब्रिज क्राईज और लंदन लाइज’ जारी है
मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर महाशक्ति के रूप में उभर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी का ‘कैम्ब्रिज क्राईज और लंदन लाइज’ जारी है और इससे यह पता लगता है कि वो विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं, बार-बार देश को बदनाम करते हैं।
गांधी परिवार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा
उन्होंने राहुल गांधी से तुरंत भारत वापस आकर माफी मांगने की मांग दोहराते हुए कहा कि राहुल गांधी को देश की संसद, किसानों, जवानों, मजदूरों और महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। ठाकुर ने यूपीए सरकार के कार्यकाल में हुए मंत्री के बगिंग, अध्यादेश फाड़ने, जम्मू कश्मीर के हालात और हाल ही में आए एफएटीएफ की रिपोर्ट और इंदिरा गांधी सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल को लेकर भी गांधी परिवार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।


Download Android App
Download iOS App



