अनुराग ठाकुर ने गहलोत पर साधा निशाना, कहा- ‘राजस्थान में जंगल राज खत्म कर राम राज्य लाएंगे’

Summary :

राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरे दम के साथ मैदान में उतर चुकी है। यहां गुरुवार 14 सितंबर को प्रचार- प्रसार करने पहुंचे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्य के कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि “भाजपा यहां रामराज लाकर राजस्थान को करप्शन फ्री करेगी”

राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरे दम के साथ मैदान में उतर चुकी है।  यहां गुरुवार 14 सितंबर को प्रचार-  प्रसार करने पहुंचे।   केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्य के कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि “भाजपा यहां रामराज लाकर  राजस्थान को करप्शन फ्री करेगी” भीलवाड़ा में एक पब्लिक रैली को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा भाजपा “सबका साथ सबका विकास” में विश्वास करती है।  राजस्थान में “सरकार बनाने के बाद हम लोग राज्य को करप्शन मुक्त बनाएंगे महिलाओं के खिलाफ अपराध और जंगल राज खत्म होगा, हम लोग राजस्थान में रामराज लायेगे।
‘सनातन धर्म खत्म करना चाहती है कांग्रेस’
अनुराग ठाकुर ने कहा “कांग्रेस को सनातन धर्म पर शर्मिंदगी होती है. हिंदुओं की इंसल्ट करना चाहते हैं और कॉन्स्टिट्यूशन को कुचलना चाहते हैं।  हर दिन कांग्रेस और उनके समर्थक पार्टी के नेता कह रहे हैं कि सनातन धर्म को खत्म कर देंगे। अब उन्होंने पत्रकारों का भी बायकाट कर दिया है उनके खिलाफ केस दर्ज करवा रहे हैं। चाहे चेन्नई हो या बंगाल डर के मारे पत्रकारों पर कंप्लेंट दर्ज करवा रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने राजस्थान की अशोक गहलोत पर सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाये।  अनुराग ठाकुर ने गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए कहा हर कोई दामाद (रॉबर्ट वाड्रा) और राहुल गांधी को खुश करने में लगा है। 
पीएम मोदी को अपमानित करने का आरोप
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और सहयोगी दलों के नेताओं पर पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कांग्रेस नेताओं ने कहा था एक चाय बेचने वाला क्या देश चलाएगा! आपको बता दे  कि राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में इसी साल नवंबर- दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है। इसके लिए सभी दलों ने अपना अपना प्रचार- प्रसार करना शुरू कर दिया है। 

Hemendra Singh