देश के लोगों के जीवन को बदलने में डिजिटल प्रौद्योगिकी की भूमिका की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत ने विभिन्न सेवाएं मुहैया कराने के लिए ‘ऑनलाइन’ जाकर सभी ‘लाइन’ (कतारों) को समाप्त कर दिया है।
भारत नई प्रौद्योगिकी को नहीं अपनाएगा
मोदी ने यहां डिजिटल इंडिया सप्ताह 2022 के उद्घाटन के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते समय के साथ अगर भारत नई प्रौद्योगिकी को नहीं अपनाएगा, तो यह पिछड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि देश ने तीसरी औद्योगिक क्रांति के दौरान इसका अनुभव किया। उन्होंने कहा, “आठ से 10 साल पहले, हमें हर चीज के लिए लाइन (कतारों) में खड़ा होना पड़ता था।

भारत ने ‘ऑनलाइन’ जाकर सभी ‘लाइन’ को खत्म कर दिया
हमें जन्म प्रमाणपत्र के लिए, बिल भरने के लिए, राशन के लिए, प्रवेश के लिए, परीक्षा परिणाम के लिए, प्रमाणपत्रों के लिए तथा बैंक में लाइन में खड़ा होना पड़ता था। हम कितनी लाइन में खड़े होते थे? भारत ने ‘ऑनलाइन’ जाकर सभी ‘लाइन’ को खत्म कर दिया है।’’ मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम डिजिटल इंडिया ने गरीबों को भ्रष्टाचार से राहत दी है और वह सभी क्षेत्रों में बिचौलियों को खत्म करने के लिए काम कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



