प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को अपने संसदीय क्षेत्र ‘वाराणसी’ का दौरा करेंगे और इस दौरान वह 1800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्धाटन करेंगे। ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचों को दुरुस्त करने और जीवन को सुगम बनाने से जुड़ी हैं।
‘इंटरनेशनल कोऑपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर’- रुद्राक्ष- का करेंगे दौरा
प्रधानमंत्री अपराह्न दो बजे एलटी कॉलेज, वाराणसी में ‘अक्षय-पात्र मध्याह्न भोजन रसोईघर’ का उद्घाटन करेंगे। इसकी क्षमता एक लाख विद्यार्थियों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार करने की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मोदी दो बजकर 45 मिनट पर ‘इंटरनेशनल कोऑपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर’- रुद्राक्ष- का दौरा करेंगे, जहां वह राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर ‘अखिल भारतीय शिक्षा समागम’ का उद्घाटन करेंगे।
बयान में कहा गया है कि उसके बाद शाम चार बजे प्रधानमंत्री सिगरा स्थित डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम जाएंगे, जहां वह 1800 करोड़ रुपये से अधिक की बहुपरियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और कुछ की आधारशिला भी रखेंगे।


Download Android App
Download iOS App



