जम्मू-कश्मीर आतंकवाद का साया काफी सालों से छाया हुआ है, आतंक ने न जाने कितने ही बेकसूर लोगों को अपनी जाल में फसाया और कितनी बार खून से त्राहिमाम- त्राहिमाम हुआ। केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि पिछले करीब तीन साल में जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच 400 मुठभेड़ हुयी जिनमें 85 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए वहीं 630 आतंकियों को मार गिराया गया।
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मई, 2018 से जून, 2021 तक जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच 400 मुठभेड़ होने की सूचना है। इन मुठभेड़ों में 85 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए वहीं 630 आतंकवादी मारे गए।
राय ने कहा कि सरकार ने आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस (कतई बर्दाश्त नहीं करने) की नीति अपनाई है और आतंकवादी संगठनों द्वारा दी जाने वाली चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सुरक्षा तंत्र के सुदृढ़ीकरण, राष्ट्र-विरोधी तत्वों के विरूद्ध कानून को सख्ती से लागू करने, घेराबंदी एवं तलाशी अभियानों में वृद्धि जैसे विभिन्न उपाय किए हैं।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल आतंकवादियों को सहायता देने का प्रयास करने वाले लोगों पर भी कड़ी नजर रखते हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई करते हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर सीमा-पार से प्रायोजित और समर्थित आतंकवादी हिंसा से प्रभावित रहा है।
अपने लिखित जवाब में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि आतंकवाद को लेकर सरकार की जीरो टॉलिरेंस की पॉलिसी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने यहां पर सुरक्षा बेहतर बनाने के लिए उपाय किए हैं। देश विरोधी तत्वों के खिलाफ कड़े कानून लागू किए गए हैं। साथ ही आतंकी संगठनों की चुनौती से निपटने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन भी चलाए जा रहे हैं। नित्यानंद राय ने कहा कि सुरक्षा बल ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रख रहे हैं जो आतंकवादियों की मदद कर रहे हैं। साथ ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने बताया कि जून 2021 तक पाकिस्तान द्वारा जम्मू कश्मीर में 664 बार सीजफायर का उल्लंघन करते हुए सीमापार से गोलीबारी की गई है। हालांकि मार्च महीने में यहां पर सीमा पार से गोलीबारी या सीजफायर उल्लंघन की एक भी घटना नहीं हुई थी। वहीं डीएमके सांसद तिरुचि सिवा के जाब में उन्होंने राज्यसभा को बताया कि 2019 में यूएपीए कानून के तहत जम्मू-कश्मीर में 1948 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 34 लोगों को सजा भी सुनाई गई।


Download Android App
Download iOS App



