थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने बुधवार को चीन और पाकिस्तान से लगी सीमा पर भारत की सैन्य तैयारियों के अलावा अफगानिस्तान की स्थिति के राष्ट्रीय सुरक्षा पर संभावित प्रभावों की भी व्यापक समीक्षा की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बैठक लखनऊ में सेना की केंद्रीय कमान के मुख्यालय में हुई और सशस्त्र बलों के तीनों अंगों (थल सेना, वायु सेना और नौ सेना) के वरिष्ठ कमांडरों ने इसमें भाग लिया।
एलएसी के स्थानों पर मौसम बदलाव के विषय पर किया गया विचार विमर्श
उन्होंने कहा कि यूक्रेन में संघर्ष और अफगानिस्तान की स्थिति से भारत और क्षेत्र पर उनके संभावित दीर्घकालिक प्रभाव के संदर्भ में चर्चा की गई। सूत्रों ने कहा कि विशेष रूप से चीन के साथ लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर संवेदनशील स्थानों पर मौसम में बदलाव के मद्देनजर सैनिकों की सुगम तैनाती के संबंध में भी व्यापक विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियों के विभिन्न पहलुओं पर मंगलवार को केंद्रीय कमान में विचार-विमर्श शुरू हुआ और बृहस्पतिवार को इस बैठक का समापन होगा।


Download Android App
Download iOS App



