पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री रहे पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। आज अर्पिता मुखर्जी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया गया था, जहाँ गाडी से उतरते वक्त वो गिर गई और फिर फूट-फूटकर रोने लगी। दरअसल, कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी की हर 48 घंटे में मेडिकल जांच होनी है
आज जब प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर से उन्हें अस्पताल लाया गया, तब अर्पिता गाडी में बैठे-बैठे ही रोती हुई देखी गई थी। अर्पिता इतनी बुरी तरह से रो रही थी कि वो गाडी से उतरने के लिए भी तैयार नहीं हो रही थी। फिर जब दो मिनट बाद एक महिला सैन्यकर्मी ने उन्हें उतारने की कोशिश की तब वे उतरी और फिर अस्पताल की ओर जाते हुए अर्पिता गिर गई, जिसके बाद वो और भी ज्यादा फूट-फूटकर रोने लगी।
मिली जानकारी के मुताबिक, अर्पिता मुखर्जी के डायमंड सिटी साउथ के कॉम्प्लेक्स से उनकी 4 बड़ी लग्जरी कार गायब हो गई हैं। इनमें से 2 कार अर्पिता के नाम पर हैं। ईडी के अनुसार जब उन्होंने अर्पिता को गिरफ्तार किया उसके बाद रातों-रात अचानक से उनकी 4 लग्जरी कार गायब हो गईं। प्रवर्तन निर्देशालय का कहना है कि उन कार में भारी मात्रा में कैश रखा गया था जिसे गायब करने की कोशिश की गई है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज देखकर कारों का सुराग लगाए जाने की कोशिश की जा रही है।
बता दें कि इससे पहले ईडी ने अर्पिता मुखर्जी के एक फ्लैट से लगभग 28 करोड़ रुपये नकदी समेत कई किलोग्राम सोना और संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद किए गए थे। तो वही पिछले हफ्ते ईडी ने कोलकाता में उसके एक और फ्लैट से 21 करोड़ रुपये से ज्यादा की बेहिसाब नकदी जब्त की थी।


Download Android App
Download iOS App



