Arvind Kejriwal Birthday: प्रधानमंत्री मोदी ने अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की। केजरीवाल मंगलवार को 54 साल के हो गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की। केजरीवाल मंगलवार को 54 साल के हो गए। उन्होंने शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।
मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘थैंक्यू सर।’’हरियाणा के भिवानी में 16 अगस्त 1968 को जन्मे केजरीवाज दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री हैं। वह दिल्ली और पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं।

Desk Team