कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा ये अभी कहना जल्दबाज़ी हो सकती है लेकिन, राजस्थान के मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत पहले उम्मीदवार के तौर पर सामने आ चुके हैं। उन्होंने आज स्पष्ट तौर पर कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अगर पार्टी का कोई अन्य नेता कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए खड़ा नहीं होता तो अशोक गहलोत का अध्यक्ष बनना लगभग तय है।
अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि “यह तय है कि मैं (कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए) चुनाव लड़ूंगा। मैं जल्द ही तारीख तय करूंगा (उनका नामांकन दाखिल करने के लिए)। उन्होंने कहा कि देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए विपक्ष को मजबूत होने की जरूरत है।”
RSS प्रमुख के मस्जिद दौरे पर कांग्रेस का तंज, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की दी सलाह
उन्होंने कहा, “मैंने उनसे (कांग्रेस सांसद राहुल गांधी) कई बार कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सभी के प्रस्ताव को स्वीकार करने का अनुरोध किया है। लेकिन, उन्होंने स्पष्ट किया कि गांधी परिवार से कोई भी अगला प्रमुख नहीं बनना चाहिए।” अशोक गहलोत और तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर के नाम अब तक इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।
वहीं गहलोत ने खुद के चुनावी मैदान में उतरने की स्थिति स्पष्ट कर दी है। हालांकि पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आपको बता दें मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने संकेत दिए हैं कि आलाकमान के कहने पर वह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



