असम के CM बिस्वा सरमा ने PM मोदी से मुलाकात की, राज्य से जुड़े विभिन्नों मुद्दों पर चर्चा की

Summary :

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनके साथ राज्य से जुड़े विभिन्नों मुद्दों पर चर्चा की।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनके साथ राज्य से जुड़े विभिन्नों मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के दौरान सरमा ने प्रधानमंत्री को असम में शुरू किए जा रहे विकास कार्यों और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ की गई कार्रवाई से अवगत कराया।
सरमा ने ट्वीट किया, ” आज मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें अवगत कराया कि किस तरह हमारी सरकार उनकी कल्पना के अनुरूप असम की विकास यात्रा को गति देने के लिए कार्य कर रही है।

उन्हें बोडो शांति प्रक्रिया, मादक पदार्थों के खिलाफ हमारी जंग और विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन से भी अवगत कराया।” मुख्यमंत्री ने पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी से भी मुलाकात की और इस दौरान असम के कई भाजपा सांसद भी मौजूद रहे।

Desk Team