2024 में लोकसभा चुनाव होने है जिसको लेकर अभी से ही अपनी रणनिती बनाना शुरु कर दिया है। 2024 फतह करने के लिए बीजेपी को उससे पहले होने वाले विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना पड़ेगा इसलिए बीजेपी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव में जीतने की तैयारी शुरु कर चुकी है।
बीजेपी नो उम्मीदवारों की दो सूची जारी की
इन राज्यों में चुनाव जीतने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी ने तो चुनाव की तैयारी करने के लिएने एक कदम आगे बढ़ा दिया है । ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूं क्यूंकी मध्य प्रदेश में बीजेपी उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी कर चुकी है जिसमें केंद्रीय मंत्री समेत सांसद भी शामिल हैं।
इन राज्यों में भी एमपी वाला फाॅर्मूला
मध्य प्रदेश में बीजेपी की इस चुनावी चाल ने कई राजनीतिक विशेषज्ञों को चौंका दिया। इसके बाद अह कहा जा रहा है कि बीजेपी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी मध्य प्रदेश वाला फैसला कर सकती है।
बीजेपी बिना सीएम चेहरे के लड़ेगी चुनाव
दरअसल बीजेपी इस बार इन सभी राज्यों में बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के चुनाव में उतरेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर वोट मांगे जाएंगे। इसलिए माना जा रहा है कि बीजेपी यहां भी बड़े नेताओं को टिकट दे सकती है। क्योंकी राजस्थान बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती है ।
राजस्थान में ये मंत्री विधानसभा चुनाव लड़ सकते है
इसलिए पहले राजस्थान की बात करें तो यहां से जल शक्ति मंत्री और जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राजसमंद से सांसद दिया कुमारी और जयपुर (ग्रामीण) से सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर को टिकट दिया जा सकता है। बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने तय किया है कि इस बार सीएम फेस के बिना चुनाव लड़ा जाएगा और जीतने के बाद विधायक अपना नेता चुनेंगे पार्टी के नए फाॅर्मूले से नाखुश है वसुंधरा राजे
लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी के इस कदम से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नाखुश बताई जा रही हैं. वहीं, अगर बीजेपी राजस्थान में अपनी सरकार बनाने की स्थिति में आ जाती है तो गजेंद्र सिंह शेखावत अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लड़ना होगा बल्कि पार्टी की अंदरूनी कलह से भी निपटना होगा।
तेलंगाना में चार सांसद मंत्री होंगे
वहीं तेलंगाना की बात करें तो यहां बीजेपी केंद्रीय मंत्री और राज्य प्रमुख जीके रेड्डी समेत 4 सांसदों को मैदान में उतार सकती है. मध्य प्रदेश में केंद्रीय नेतृत्व के इस तरह के फैसले ने सभी को चौंका दिया और दूसरे राज्यों में भी इस तरह के प्रयोग को बढ़ावा देने की बात सामने आ रही है।
मध्य प्रदेश में नरेंद्र सिंह तोमर समेत कई सांसद मैदान में
मध्य प्रदेश में दो केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और फग्गन सिंह कुलस्ते उन विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ंगे। आपको बता दें नरेंद्र सिंह तोमर को बीजेपी ने जुलाई के महीने में पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया था। तीन बार से सांसद नरेंद्र सिंह तोमर साल 2008 तक दो बार विधायक रह चुके हैं ।
Assembly Election – क्या राजस्थान-छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी अपनाएगी MP वाला नया प्लान
Summary :
2024 में लोकसभा चुनाव होने है जिसको लेकर अभी से ही अपनी रणनिती बनाना शुरु कर दिया है। 2024 फतह करने के लिए बीजेपी को उससे पहले होने वाले विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना पड़ेगा इसलिए बीजेपी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव में जीतने की तैयारी शुरु कर चुकी है। बीजेपी नो उम्मीदवारों की दो सूची जारी की इन राज्यों में चुनाव जीतने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी ने तो चुनाव की तैयारी करने के लिएने एक कदम आगे बढ़ा दिया है । ऐसा मैं इसलिए कह…


Download Android App
Download iOS App



