देश – विदेश में बढ़ती खालिस्तानी गतिविधियों के मद्देनज़र देश भर में बढ़ते इनके खतरों को कम करने के लिए ख़ुफ़िया समितियों ने आतंकियों पर शिकंजा कसने के लिए अपनी कार्यवाही तेज कर दी।इसी कड़ी में राजस्थान के कई जिलों में एनआईए ने कई जगह छापेमारी की। एनआईए की टीमें राजस्थान के 13 जिलों हनुमानगढ़, झुंझुनू, गंगानगर, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, सीकर, पाली, जोधपुर ग्रामीण, बाड़मेर, कोटा ग्रामीण, भीलवाड़ा और अजमेर में छापेमारी कर रही हैं।
जोधपुर जिले में छापेमारी की और फिर टीम पीपाड़ शहर पहुंची
सूत्रों के माने तो एजेंसियों को खालिस्तान समर्थको के फिर से सक्रिय होने की ख़ुफ़िया जानकारी मिल रही है। इन लोगो से कनाडा में बैठे खालिस्तानी लोग गुप्त रूप से संपर्क कर रहे है। एनआईए जहा – जहा छापेमारी कर रही है वहा के लोगो के बैंक खातों की भी जानकारी ली जा रही है। हाल ही में खालिस्तान के नए ‘नक्शे’ में राजस्थान के 10 से ज्यादा जिलों को भी दिखाया गया है। एनआईए ने बुधवार सुबह जोधपुर जिले में छापेमारी की और फिर टीम पीपाड़ शहर पहुंची।
3 अक्टूबर के लिए समन नोटिस जारी
पीपाड़ में एनआईए की टीम ने सुबह 5 बजे कोसाणा हाल निवासी सुरजीत पुत्र पप्पूराम विश्नोई के घर पर छापा मारा, उस समय सुरजीत सो रहा था और पुलिस ने उसे जगाया और पूछताछ की। चार घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली एनआईए कार्यालय की ओर से उन्हें 3 अक्टूबर के लिए समन नोटिस जारी किया गया। 28 साल के सुरजीत के बैंक खाते में विदेश से आए पैसों के कारण ही एनआईए उसके घर पहुंची और जांच की। इससे पहले एनआईए की टीम ने जोधपुर के मंडोर निवासी अरविंद विश्नोई को दिल्ली तलब किया था।


Download Android App
Download iOS App



