पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का स्मारक मंगलवार को राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर देश को समर्पित किया जाएगा। आज के दिन उनकी जयंती भी है। ‘अटल स्मृति न्यास सोसायटी’ के मुताबिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य मशहूर हस्तियां राजघाट के नजदीक स्मारक पर प्रार्थना सभा में हिस्सा लेंगी। सोसायटी ने ही उनके स्मारक ‘सदैव अटल’ को बनाया है।
एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर एक खाली जमीन को केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय ने मुहैया कराया। इसका निर्माण केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने 10.51 करोड़ रुपये की लागत से करवाया। उन्होंने कहा कि परियोजना का वित्त पोषण अटल स्मृति न्यास सोसायटी ने किया।
PM मोदी ने जारी किया अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में 100 रुपये का सिक्का
अधिकारी ने कहा, “अटल के विचार और दृष्टिकोण देश के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। लोगों को इस महान हस्ती को श्रद्धासुमन अर्पित करने में सहयोग करने के लिए सोसायटी ने उनकी समाधि को विकसित करने की पहल की।” भाजपा के वरिष्ठ नेता और सोसायटी के अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने बताया कि स्मारक डेढ़ एकड़ जमीन पर फैला हुआ है, जहां 17 अगस्त को वाजपेयी का अंतिम संस्कार हुआ था।


Download Android App
Download iOS App




