रोहित – अय्यर के बाद टेलेंडर्स ने दी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को चुनौती, अब गेंदबाजों के भरोसे मुकाबले

Summary :

Australia vs India 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है, जहां भारतीय टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रनों का टारगेट खड़ा किया। टीम इंडिया की शुरुआत भले ही खराब रही हो, लेकिन रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और निचले क्रम के बल्लेबाजों ने मिलकर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। Australia vs India 2nd ODI: रोहित – श्रेयस ने कराई वापसी कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली के जल्दी आउट होने के बाद टीम दबाव में आ गई थी। 17…

Australia vs India 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है, जहां भारतीय टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रनों का टारगेट खड़ा किया। टीम इंडिया की शुरुआत भले ही खराब रही हो, लेकिन रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और निचले क्रम के बल्लेबाजों ने मिलकर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

Australia vs India 2nd ODI: रोहित – श्रेयस ने कराई वापसी

Rohit Sharma
Rohit Sharma

कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली के जल्दी आउट होने के बाद टीम दबाव में आ गई थी। 17 रन के स्कोर पर दोनों दिग्गज पवेलियन लौट चुके थे। ऐसे में श्रेयस अय्यर और रोहित शर्मा ने तीसरे विकेट के लिए 118 रन की अहम साझेदारी की। इस साझेदारी ने न सिर्फ भारतीय पारी को संभाला, बल्कि मैच में टीम की वापसी भी कराई। रोहित ने 97 गेंदों में 73 रन बनाए, जबकि अय्यर ने 77 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके शामिल थे।

सम्मानजनक टोटल तक पंहुचा भारत

Australia vs India 2nd ODI
Australia vs India 2nd ODI

Shreyas Iyer की यह पारी उनके वनडे करियर की 23वीं फिफ्टी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली अर्धशतक पारी रही। रोहित और अय्यर के आउट होने के बाद अक्षर पटेल ने 41 गेंदों में 44 रन की तेज़तर्रार पारी खेलकर टीम को 250 के पार पहुंचाया। अंत में हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह की नौवें विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी ने पारी को 50 ओवर तक खींचा और भारत को सम्मानजनक टोटल तक पहुंचाया।

अब मुकाबला पूरी तरह गेंदबाजों के कंधों पर है। भारतीय टीम को सीरीज में बराबरी बनाए रखने के लिए जीत जरूरी है। अगर भारत यह मैच हारता है, तो ऑस्ट्रेलिया 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगा। अब देखना होगा कि क्या मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और अक्षर पटेल इस स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव कर पाएंगे या नहीं।

Also Read: पाकिस्तानी फैन की घटिया हरकत, शुभमन गिल का हाथ पकड़ कर कहा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद…..’

Rahul Singh Karki