भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की आजादी के उत्सव को लेकर काफी उत्साही नजर आ रहे हैं। यह उत्सव इस साल अपनी 75वी वर्षगांठ को पूरी कर लेगा। क्योंकि यह आजादी हमारे देशवासियों को काफी संघर्ष के बाद मिली हैं। सोने की चिड़िया कहे जाना वाला हमारा भारत देश 15 अगस्त 1947 को पूर्ण रूप से आजाद हुआ था। जानकारी के मुताबिक यह पता चला है कि इस साल आजादी उत्सव को ओर खास बनाने के लिए मोदी सरकार जेलों में बंद कैदियों के लिए कुछ अहम फैसले करें हैं।
रिहाई के लिए अच्छे कैदियों का नाम दिया जाएंगा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी सरकार ने फैसला लिया है कि देशभर की जेलों में बंद कैदियों की कुछ श्रेणियों को ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत विशेष माफी दी जाएगी. उनकी रिहाई का यह काम 3 चरणों में किया जाएगा. इस फैसले से जेल में कैदियों को कुछ पल के लिए एक आशा कि किरण नजर आई है कि अब वह अपने घर जाकर पूरे परिवार वालों से मिल सकेंगे।
5 अगस्त 2022 को होगा यह खास कार्यक्रम
सूत्रों के मुताबिक मोदी सरकार ने औपचारिक तौर से स्पष्ट किया है कि इसमें पहला चरण आजादी की 75 वीं वर्षगांठ यानी 15 अगस्त 2022 को होगा. उस दिन खास श्रेणियों के कैदियों को जेलों से रिहाई दी जाएगी. वहीं दूसरा चरण 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस के मौके पर होगा. हालांकि, जानकारी के मुताबिक यह पता चला है कि आजादी महोत्सव में ज्यादा खतरनाक कैदियों को कदापि माफी नहीं दी जाएगी क्योंकि यह जेल से बाहर निकलर देश में हिंसा गतिविधि को और भी बढ़ा सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



