BBC Documentary : PM मोदी पर बनी फिल्म पर अभी तक नहीं थमा बवाल, जामिया में आज भी नहीं होगी क्लास

Summary :

प्रधानमंत्री पर तैयार हुई बीबीसी की डाक्यूमेंट्री चर्चा का विषय बन गई है, हालांकि केंद्र ने इस डाक्यूमेंट्री को बैन कर दिया है। बता दें ये डॉक्यूमेंट्री गुजरात दंगो पर फिल्माई गई है, परन्तु इस फिल्म में कुछ तथ्यों को गलत दर्शाया गया है

प्रधानमंत्री पर तैयार हुई बीबीसी की डाक्यूमेंट्री चर्चा का विषय बन गई है, हालांकि केंद्र ने इस डाक्यूमेंट्री को बैन कर दिया है। बता दें ये डॉक्यूमेंट्री गुजरात दंगो पर फिल्माई गई है, परन्तु इस फिल्म में कुछ तथ्यों को गलत दर्शाया गया है, जिसकी वजह से इसे डाक्यूमेंट्री को बैन करने की नौबत आ चुकी हुई है। 
दूसरी और ध्यान दे तो अब भारत में यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच ये डॉक्मेंट्री काफी चर्चित हो गई है, जिसकी वजह से JNU और जामिया यूनिवर्सिटी के बच्चे इस डाक्यूमेंट्री को दिखाने के लिए विरोध कर रहे है। इतना ही नहीं जामिया में विरोध लगातार इसी मुद्दे की वजह से काफी बढ़ गया है। विरोध बढ़ने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जामिया मिलिया इस्लामिया ने छात्रों और फैकल्टी सदस्यों के अनुरोध पर आज कक्षाएं निलंबित कर दी हैं। 
 PM मोदी पर बनी फिल्म पर अभी तक नहीं थमा बवाल
यह जानकारी यूनिवर्सिटी के प्रशासन ने दी है। आगे बता दें विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया कि कक्षा निलंबन का बुधवार के विरोध से कोई लेना-देना नहीं है। सूत्रों के मुताबिक एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “यह स्पष्ट किया जाता है कि कक्षा के निलंबन का विरोध से कोई लेना-देना नहीं है।” कुलपति ने यह फैसला अपने-अपने /विभागों में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित करने में व्यस्त शिक्षकों की मांग पर लिया है। 
शिक्षकों और छात्रों की मांगों को देखते हुए निलंबन करने का निर्णय लिया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी की ‘परीक्षा पर हुई चर्चा’ का सीधा प्रसारण देखने के लिए विश्वविद्यालय में तीन स्थानों पर व्यवस्था की गई है, परन्तु सवाल उठने लगे हैं कि  विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों का मानना है कि ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ के चार कार्यकर्ताओं को बुधवार को हिरासत में लिया गया था और उनके खिलाफ छात्रों के विरोध को देखते हुए आज छुट्टी दे दी गई है। देखा जाए तो जामिया में छात्रों का विरोध अभी भी खत्म नहीं हुआ है, इसी वजह से यूनिवर्सिटी द्वारा कक्षा के निलंबन पर सवाल उठ रहे है। 

Desk Team