बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के बाद अब बीबीसी ऑफिस में छापे के बाद राजनीतिक गलियारों का माहौल काफी गर्माया हुआ है। बात दें बीबीसी ऑफिस में मंगलवार को आईटी अधिकारीयों ने छापा मारा। इसके बाद अब विपक्ष जमकर सर्कार पर हमलावर है। बता दें बीबीसी के दिल्ली और मुंबई दफ्तरों में 14-15 फरवरी की दरम्यानी रात तक इनकम टैक्स सर्वे चलता रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनकम टैक्स की टीम ने बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों की तलाशी ली।
.jpg)
BBC ऑफिस में ‘INCOME TAX ‘ का छापा
इस दौरान सभी के फोन और लैपटॉप जब्त कर लिए गए। बुधवार को भी सर्वे जारी रहने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक बीबीसी से जुड़े ट्रांसफर प्राइसिंग में मुनाफे और अनियमितताओं के कथित डायवर्जन के एक सर्वेक्षण के लिए कर अधिकारियों द्वारा सील किए गए कार्यालय। रातभर चली तलाश के बाद आज भी सर्वे जारी रहेगा। सूत्रों का कहना है कि आयकर अधिकारी 2012 से अकाउंट डिटेल चेक कर रहे हैं। मंगलवार को इस मामले को लेकर बीबीसी प्रेस का ट्वीट भी सामने आया। इसमें कहा गया है कि “आयकर अधिकारी इस समय नई दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में हैं और हम पूरा सहयोग कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह स्थिति जल्द से जल्द हल हो जाएगी।
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बीबीसी के कार्यालयों में आईटी अधिकारी पहुंचे।” इसके बाद यहां लोगों से पूछताछ की गई। कर्मचारियों के दस्तावेज जब्त कर लिए गए और पत्रकारों के फोन और लैपटॉप भी सील कर दिए गए। बता दें फिलहाल आईटी विभाग की बीबीसी ऑफिस में जांच जारी है और साथ ही साथ विपक्ष भी लगातार बीजेपी पर हमलावर है।


Download Android App
Download iOS App



