आज यानि सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुवात होनी है और साथ ही साथ किसानों का भी भविष्य तय होना है क्योंकि आज तीन कृषि कानूनों को वापिस लेने के लिए प्रस्ताव लोकसभा और राज्यसभा में रखा जाएगा।परन्तू आज शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी द्वारा अपना बयान दिया गया।
इस बयान में पीएम द्वारा सबसे पहले इस बात पर गोर किया गया कि सदन में चर्चा के दौरान सबके द्वारा सदन के साथ -साथ स्पीकर की गरिमा और मर्यादा बनाई जाए।आगे मोदी द्वारा कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर भी चिंता जताई गई है । इसी के साथ पीएम मोदी ने गरीब कल्याण योजना को भी आगे बढ़ाने का ऐलान किया है।
सूत्रों के अनुसार मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि हम देश के 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त अनाज प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना चला रहे हैं इसलिए इस योजना को अब मार्च 2022 तक बढ़ाया जा रहा है।परन्तू यहां गौर करने वाली बात ये है की PM के सम्बोधन के बाद भी शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन MSP को लेकर हंगामा हुआ और इसी कारण 12 बजे तक सदन की कार्यवाही को रोकना पड़ा ।


Download Android App
Download iOS App



