Bharat Jodo yatra : राहुल गांधी बोले – भारत जोड़ो यात्रा से विपक्षी दलों को साथ लाने में मिलेगी मदद

Summary :

कन्याकुमारी से शुरू की गई अपनी पदयात्रा के दूसरे दिन उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में यह दावा भी किया कि उनकी इस यात्रा का मकसद लोगों यह बताना है कि भारत बदल गया है और देश के संस्थागत ढांचे पर कब्जा कर लिया गया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी की ओर से निकाली गई ‘भारत जोड़ो’ यात्रा एक अलग कवायद है, लेकिन इससे विपक्षी एकजुटता में मदद मिलेगी।
एक नजरिये को थोपा जा रहा है देश में
कन्याकुमारी से शुरू की गई अपनी पदयात्रा के दूसरे दिन उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में यह दावा भी किया कि उनकी इस यात्रा का मकसद लोगों यह बताना है कि भारत बदल गया है और देश के संस्थागत ढांचे पर कब्जा कर लिया गया है।उन्होंने आरोप लगाया कि देश में एक नजरिये को थोपा जा रहा है।यह पूछे जाने पर क्या उनकी इस यात्रा से विपक्षी एकजुटता को बल मिलेगा, तो उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर इस यात्रा से विपक्ष को साथ लाने में मदद मिलेगी, लेकिन यह यात्रा एक अलग कवायद है।’’उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि यह विपक्षी दलों की जिम्मेदारी है कि वे साथ आएं।राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हर राजनीतिक दल की भूमिका है। सिर्फ कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी नहीं है। इसमें हर पार्टी की भूमिका है और इसको लेकर बातचीत चल रही है।’’

Desk Team