पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर आधारित रहा। उनका एकात्म मानववाद का दर्शन भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की कई समस्याओं का समाधान देने में सक्षम है। उनकी पुण्यतिथि पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि।
— Narendra Modi (@narendramodi) February 11, 2022
उप राष्ट्रपति ने भी ट्वीट
अंत्योदय दर्शन के प्रवर्तक पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक के विचारों को सादर प्रणाम करता हूं, जिन्होंने संस्कृति, समाज और राष्ट्र को एकात्म मानवतावाद के संदर्भों में परिभाषित किया और सामाजिक समरसता और सौहार्दपूर्ण सहकार्य का आदर्श स्थापित किया। pic.twitter.com/LiCXa1M0mH
— Vice President of India (@VPSecretariat) February 11, 2022
गृहमंत्री शाह ने दी श्रद्धांजलि
दीनदयाल जी के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के दर्शन में भारत व सम्पूर्ण विश्व की समस्याओं का निराकरण समाहित है।
हर गरीब और वंचित को घर, बिजली, गैस, शौचालय व शुद्ध पेयजल देकर प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, दीनदयाल जी के विचारों को धरातल पर उतारने का भगीरथ कार्य कर रहे हैं।
— Amit Shah (@AmitShah) February 11, 2022
राजनाथ सिंह ने भी अर्पित की श्रद्धांजलि
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। उन्होंने एकात्म मानव दर्शन की एक ऐसी दार्शनिक अवधारणा भारत की राजनीति को दी है, जो कि इस देश की संस्कृति, परंपरा एवं प्रकृति के सर्वथा अनुरूप है। उनके विचार भारत की आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देते रहेंगे।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) February 11, 2022


Download Android App
Download iOS App



