UP में पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत, योगी सरकार के इस फैसले से आसान होगी पारिवारिक लाइफ

Summary :

उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों को पारिवारिक समस्याओं से निजात

उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों के पारिवारिक जीवन को संतुलित करने के लिए योगी सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब पति-पत्नी पुलिसकर्मियों को एक ही जिले में तैनात किया जा रहा है, जिससे उनके पारिवारिक जीवन में सुधार होगा और कार्यस्थल पर मनोबल बढ़ेगा। पहले चरण में 101 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है।

UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में काम कर रहे पति-पत्नी को एक ही जिले में नियुक्ति देने की दिशा में डीजीपी प्रशांत कुमार ने एक बड़ा कदम उठाया है. अब ऐसे दंपति पुलिसकर्मी, जो अलग-अलग जिलों में तैनात थे, उन्हें पारिवारिक और व्यवहारिक समस्याओं से राहत दिलाने के लिए एक ही जिले में ट्रांसफर किया जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस नीति के पहले चरण में 101 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है. इनमें महिला पुलिसकर्मियों को उनके पति की तैनाती वाले जिले में और पुरुष पुलिसकर्मियों को उनकी पत्नी के जिले में ट्रांसफर किया गया है. इससे न केवल उनके पारिवारिक जीवन में संतुलन आएगा बल्कि कार्यस्थल पर भी उनका मनोबल बढ़ेगा.

ट्रांसफर नीति के तहत हो रहा काम

यह ट्रांसफर उत्तर प्रदेश सरकार की तबादला नीति के अनुरूप किया जा रहा है. डीजीपी मुख्यालय को भेजे गए अनुरोधों के आधार पर संबंधित रेंज में ट्रांसफर किए गए हैं. अब रेंज स्तर से इन पुलिसकर्मियों को एक ही जिले में नियुक्त किया जाएगा.

हालांकि, पूर्व में भी कुछ मामलों में अनुकंपा के आधार पर पति-पत्नी को एक जिले में तैनाती दी गई थी, लेकिन वह संख्या सीमित थी. यह पहली बार है जब इतने बड़े स्तर पर इस नीति को लागू किया गया है.

अयोध्या में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी, स्वास्थ्य विभाग की तैयारी शुरू

भविष्य में और भी पुलिसकर्मियों को मिलेगा लाभ

डीजीपी कार्यालय की ओर से यह संकेत दिया गया है कि आने वाले समय में और भी अराजपत्रित पुलिसकर्मियों को इसी आधार पर स्थानांतरित किया जाएगा. इससे पुलिस बल के भीतर संतुलन, सामंजस्य और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी.

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।