आतिथ्य एवं विमानन क्षेत्र में कारोबार करने वाले बर्ड ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकुर भाटिया का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। 48 वर्षीय भाटिया ने आज अंतिम सांस ली। भाटिया को साल 1994 में एमेडियस ब्रांड को भारतीय उपमहाद्वीप लाने का श्रेय दिया जाता है, जो आज ट्रैवल एजेंटों और एयरलाइंस के लिए ट्रैवेल टेक्नोलॉजी प्रदान करता है।
ग्रुप ने एक बयान में बताया कि 48 वर्षीय अंकुर भाटिया को शुक्रवार सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ा जिससे उनकी मौत हो गई। बयान में कहा गया है ‘‘न सिर्फ हमने हमारे नेतृत्वकर्ता और दूरदृष्टा को खो दिया है बल्कि एक बेहद अच्छा इंसान भी दुनिया से चला गया।’’
बता दें कि अंकुर भाटिया प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के किंग्स कॉलेज के पूर्व छात्र थे। भाटिया के नेतृत्व में समूह ने Bird Hospitality Services के तहत हॉस्पिटालिटी सेक्टर में काफी ग्रोथ हासिल किया है। वह एक सफल कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते थे। वह दो भाइयों में बड़े थे। उनकी पत्नी स्मृति एक आर्किटेक्ट हैं। भाटिया के दो बच्चे हैं।


Download Android App
Download iOS App



