गोवा में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा हैं क्योंकि गोवा विधानसभा में कुल 40 सीट है जिनमें से भाजपा के पास 20 सीटों का दबदबा था और कांग्रेस के पास 11 विधायकों का पूर्ण बहुमत था, लेकिन राजनीतिक सियासत के चलते गोवा में 8 कांग्रेस विधायक पार्टी को छोड़क भाजपा के पास चले गए इस कदम के बाद कांग्रेस पार्टी टूटती नजर आ रहा हैं। हालांकि, पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा में डर पैदा हो गया , और वह इस सफलता को हजम नहीं कर पा रही. इसलिए हर दिन तिममिलाई हुई हैं। कांग्रेस को भटकाने और आम जनता को हमारी पार्टी से तोड़ने के लिए भाजपा ने ‘ऑपरेशन कीचड़’ चलाया ।

जयराम रमेश ने ट्वीट के माध्यम से भाजपा को खदेड़ा
आज भाजपा ने फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ़ तोड़ना जानती है। हमारी #भारत_जोड़ो_यात्रा से बौखलाई भाजपा ने गोवा में ऑपरेशन कीचड़ को अंजाम दिया। भारत देख रहा है।
वो तोड़ेंगे; हम जोड़ेंगे pic.twitter.com/S5SfF9JqUK— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) September 14, 2022
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि भाजपा के इन ‘तुच्छ हथकंडों’ से कांग्रेस पार पा लेगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा की जो सफलता दिखाई दे रही है उसके कारण गोवा में भाजपा का ‘ऑपरेशन कीचड़’ तेजी से चलाया गया। यात्रा को कमजोर दिखाने के लिए रोजाना ध्यान भटकाने का प्रयास और दुष्प्रचार किया जा रहा है।’’ रमेश ने कहा, ‘‘हम रुकने वाले नहीं है। हम भाजपा के इन तुच्छ हथकंडों से पार पाएंगे।’’
भाजपा सिर्फ तोड़ सकती है- पवन खेड़ा
फिर से साबित हो गया कि भाजपा सिर्फ़ तोड़ ही सकती है https://t.co/decxvSKNZK
— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) September 14, 2022
कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, ‘‘फिर से साबित हो गया कि भाजपा सिर्फ़ तोड़ ही सकती है।’’ गोवा में कांग्रेस के आठ विधायक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इन विधायकों में पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, विधायक दल के पूर्व नेता माइकल लोबो और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



