राम भक्त हनुमान जी की जाति को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कथित टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं विधान परिषद के सदस्य बुक्कल नवाब ने गुरुवार को पवनपुत्र को मुस्लिम समुदाय का करार दिया है।
समाजवादी पार्टी (सपा) छोड़कर भाजपा में आए बुक्कल नवाब ने गुरुवार को कहा कि जैसे रहमान, सुलतान, सलमान, जीशान और इमरान मुसलमानों के नाम हैं। उसी तरह हनुमान नाम मुसलमान का है। इससे सिद्ध होता है कि हनुमान जी मुस्लिम थे।
हनुमान पर टिप्पणी कर निशाने पर आए योगी आदित्यनाथ
बुक्कल नवाब ने कहा कि मुसलमानों में रहमान, फुरखान,जीशान, अरमान, रेहान जैसे सौ नाम हनुमान पर ही रखे गए हैं। इसलिए उनका मानना है कि वह मुसलमान थे। हिंदू का नाम हनुमान जी के नाम पर नहीं मिलेगा। जैसे कोई हिंदू सुल्तान नाम नहीं रख सकता, रहमान नहीं रख सकता। हनुमान जी से मिलते जुलते नाम सिर्फ मुसलमान ही रखते हैं।
गौरतलब है कि श्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान की चुनावी सभा में हनुमान को दलित बताया था। योगी के इस बयान के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गई थी। इसके बाद से हनुमान जी की जाति बताने की होड़ भाजपा से जुड़ लोगों में लग गई।


Download Android App
Download iOS App




