कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ब्रिटेन में जाकर संसद के मुद्दे पर बयान को लेकर विरोध अब भी जारी है।इसी बीच अब बीजेपी नेता और सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर दी है।रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी के बयान पर निशाना साधा था।

गिरिराज सिंह ने कहा विदेश जाकर संसद पर बयान देने के मुद्दे पर राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा होना चाहिए। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से भी राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले कर्नाटक के हुबली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान पर निशाना साधा था।पीएम मोदी ने कहा था, “भारत न केवल सबसे बड़ा लोकतंत्र है, बल्कि लोकतंत्र की जननी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लंदन में भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाए गए। कुछ लोग लगातार भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठा रहे हैं.”


Download Android App
Download iOS App



