भाजपा नेता रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला डिफेंस फोर्स में शामिल हो गई है, वो भारत सरकार की अग्निपथ योजना के तहत डिफेंस फोर्स का हिस्सा बनी है। इस साल की शुरुआत में रवि किशन ने अपनी बेटी के डिफेंस फोर्स में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी, जनवरी में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान, उन्होंने कहा था कि इशिता दिल्ली निदेशालय की 7 गर्ल्स बटालियन की कैडेट का हिस्सा थी, जिसने उस दिन परेड में हिस्सा लिया था।
रवि किशन ने खुशी जाहिर की
रवि किशन ने बेटी की यह सफलता को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की, इससे पहले उन्होंने बीते साल 15 जून को एक ट्वीट किया था, इसमें उन्होंने कहा, सुबह बिटिया बोली कि अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होना चाहती हूं मैंने उससे कहा, बेटा गो अहेड
जानिए क्या है अग्निपथ योजना
यह देशभक्त युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सशस्त्र बलों में सेवा करने की इजाजत देता है। इस योजना के तहत सेना में शामिल होने वाले युवाओं को अग्निवीर कहा जाएगा और युवा कुछ समय के लिए सेना में भर्ती होकर देश के लिए सेवा कर सकेंगे। नई योजना के तहत लगभग 45,000 से 50,000 सैनिकों की हर साल भर्ती की जाएगी। चार साल की अवधि पूरी होने के बाद अग्निवीर सेना छोड़ देंगे।


Download Android App
Download iOS App



