भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से की अपील, कहा- पीएम-केयर्स कोष में 100-100 रुपये दान दें

Summary :

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रधानमंत्री ‘नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष’ (पीएम केयर्स फंड) में 100-100 रुपये दान दें तथा 10 अन्य लोगों को भी ऐसा करने के लिये प्रेरित करें।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रधानमंत्री ‘नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष’ (पीएम केयर्स फंड) में 100-100 रुपये दान दें तथा 10 अन्य लोगों को भी ऐसा करने के लिये प्रेरित करें। नड्डा ने एक संदेश में कहा, “मैं आप सभी से पीएम-केयर्स कोष में अपना योगदान देने की अपील करता हूं। 
हमारा छोटा समर्थन बड़ा योगदान बन सकता है। मैं हर भाजपा कार्यकर्ता से प्रधानमंत्री केयर फंड में कम से कम 100 रुपये का योगदान करने तथा 10 और लोगों को भी ऐसा ही योगदान करने के लिये प्रेरित करने का अनुरोध करता हूं।” 

मजदूरों ने पहले से ही बहुत दुख बर्दाश्त किए, उनको रसायन डाल कर मत नहलाइए : प्रियंका गांधी 

उन्होंने कहा कि यह वक्त की मांग है और भाजपा कार्यकर्ता अपने छोटे दान से बड़ा योगदान कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिये अपनी सरकार के प्रयास के तहत इस कोष की स्थापना की थी और लोगों से इसमें खुले दिल से दान करने को कहा है।

Desk Team