कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी और उसके आर्थिक प्रभाव से निपटने के लिए 1.7 लाख करोड़ रूपये के सरकार के राहत पैकेज का भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने गुरुवार को स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में देश के गरीबों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।
आदरणीय प्रधानमंत्री @narendraModi जी की सरकार ने देश के ग़रीबों के लिए इस संकट की घड़ी में बड़ी राहत की घोषणा की है। हमारा संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए।सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 1,70,000 करोड़ रुपय के राहत पैकेज का ऐलान किया। #IndiaFightsCorona
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) March 26, 2020
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश के ग़रीबों के लिए संकट की इस घड़ी में बड़ी राहत की घोषणा की है। हमारा संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए। इसी क्रम में सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 1,70,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया।’’
नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ गरीब लोगों को अगले तीन महीनों तक मिलने वाली सहायता के अतिरिक्त, 5 किलो गेहूं, 5 किलो चावल और एक किलो दाल मुफ्त दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति तक पर्याप्त राशन पहुँचे, इसकी व्यवस्था की गयी है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बार बार देश से इस संकट की घड़ी में अपना सब कुछ छोड़कर हमारी सेवा में लगे स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त करने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा ‘‘आज सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 50 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा की घोषणा की है और इससे 20 लाख लोग लाभान्वित होंगे।’’ नड्डा ने भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की तरफ से देश के गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और असंगठित क्षेत्र की मदद हेतु संकट की घड़ी में लिए गए इतने महत्वपूर्ण निर्णयों और राहत पैकेज के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
कोरोना वायरस : ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ के तहत गरीबों के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा
गौरतलब है कि वित्त मंत्री ने कोरोना वायरस महामारी और उसके आर्थिक प्रभाव से निपटने को लेकर गुरुवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 1.70 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की।
इसमें कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिये जुटे डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को बीमा कवर तथा मनरेगा के तहत दैनिक मजदूरी 182 रुपये से बढ़ाकर 202 रुपये करने के साथ प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत किसानों को अग्रिम भुगतान, 80 करोड़ परिवारों को 5 किलो गेहूं या चावल के साथ एक किलो दाल तीन महीने के लिये मुफ्त देने सहित गरीब वृद्धों, गरीब विधवाओं तथा गरीब दिव्यांगों के लिये भी घोषणाएं की गई है।


Download Android App
Download iOS App



