बीजेपी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी महासचिवों की एक बैठक की अध्यक्षता की और कर्नाटक चुनाव अभियान समाप्त होने के बाद संगठनात्मक मामलों की समीक्षा की।
पार्टी नेताओं का कहना है कि विभिन्न राज्यों में चल रही सांगठनिक कवायद, खासकर उन इलाकों में जहां चुनाव नजदीक हैं, उन पर चर्चा की गई।
वही , उन्होंने ये विश्वास भी जताया कि बीजेपी कर्नाटक में बेहतर प्रदर्शन करेगी जहां नई सरकार चुनने के लिए बुधवार को वोटिंग होगी। बीजेपी अध्यक्ष नड्डा नियमित रूप से पार्टी महासचिवों की बैठकें करते हैं।
इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने 7 मई को हरपनहल्ली में रोड शो किया था। आपको बता दे कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में ताबड़तोड़ प्रचार के बीच बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार शाम बेंगलुरु में ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म देखी थी। फिल्म देखने के बाद नड्डा ने मीडिया से कहा था कि ये फिल्म आतंकवाद के नए रूप को उजागर करती है।
नड्डा ने कहा कि इस फिल्म में जो कहानी दिखाई गई है, वह वैश्विक है, उसका किसी राज्य या धर्म से लेना देना नहीं है। इसके साथ ही नड्डा ने बीजेपी नेताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में फिल्म देखने के लिए कहा।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को इस फिल्म को देखना चाहिए, जिससे वो नए किस्म के आतंकवाद को समझ सकें। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को देखकर जनता सब कुछ समझ जाएगी कि कैसे हमारे समाज को कमजोर किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



