गुजरात में भाजपा की पैनी नजर, नरेंद्र मोदी बोले- BJP को दें वोट….अपनी मन पसंदीदा सरकार बनवाएं

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मेहसाणा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि आप हमें वोट देंगे। लेकिन इस बार आपको सिर्फ जीत के लिए नहीं बल्कि बड़े अंतर से जीत दिलाने के लिए वोट देना चाहिए।

गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसको लेकर भाजपा पार्टी ने कमर कस ली है। और राज्य में चुनावी प्रचार में करने में लगी हुई है। इन दिनों गुजरात की कमान नरेंद्र मोदी संभाल रहे है और जनता को भाजपा पार्टी से परिचित करवा रहे है। पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता से अपील की कांग्रेस को वोट देकर अपना मतदान व्यर्थ न करें बल्कि भारी मतों से भाजपा पार्टी को विजयी बनाए। 
कुल 182 सीटों के लिए जनता डालेंगी वोट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मेहसाणा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि आप हमें वोट देंगे। लेकिन इस बार आपको सिर्फ जीत के लिए नहीं बल्कि बड़े अंतर से जीत दिलाने के लिए वोट देना चाहिए। पीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि 20 साल पहले जब सबसे पुरानी पार्टी सत्ता में थी। तब राज्य में मात्र 55 लाख बिजली कनेक्शन थे। जब ज्यादा बिजली के लिए किसानों ने विरोध किया तो उन्हें गोलियों का सामना करना पड़ा था। पीएम ने बताया कि 1980 के दशक के अंत में कांग्रेस शासन के दौरान भारतीय किसान संघ ज्यादा बिजली की मांग कर रहा था। इस दौरान किसान हाइवे जाम कर रहे थे, तब पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर उन पर गोलियां चलाईं। जिसमें 15 किसानों की मौत हो गई थी।
PM Narendra Modi Will Visit Today In Uttar Pradesh And Will Participate In  Ground Breaking Ceremony | PM Modi In UP: पीएम मोदी का आज यूपी दौरा,  ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में भी
पीएम ने आगे बताया अब राज्य में बिजली कनेक्शन की संख्या बढ़कर 2 करोड़ हो गई है। प्रधानमंत्री ने यह भी याद दिलाया कि तब गैस से केवल 2000 मेगावाट बिजली पैदा होती थी। आज राज्य 4000 मेगावाट बिजली पैदा कर रहा है।
दो चरणों में गुजरात विधानसभा का होगा चुनाव
जानकारी के मुताबिक पता चला है कि एक समय ऐसा भी था जब मेहसाणा और उत्तर गुजरात को पीने और सिंचाई दोनों के लिए पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन भाजपा सरकार ने नर्मदा, सुजलाम और सुफलाम सिंचाई परियोजनाएं प्रदान की हैं, इसलिए किसान तीनों मौसमों में खेती करने में सक्षम हैं। पीएम ने कहा कि मेहसाणा और बेचारजी औद्योगिक हब में बदल गए हैं। बेचाराजी में निर्मित सुजुकी कारों को जापान में निर्यात किया जा रहा है। तो वहीं मेहसाणा में 600 इंजीनियरिंग यूनिट थीं जो 2000 तक चलीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि जल्द ही यहां इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण किया जाएगा, जिससे यह एक इलेक्ट्रिक वाहन हब बन जाएगा। भाजपा सरकार ने विकास के इतने काम किए हैं कि कांग्रेस को उसके खिलाफ एक भी मुद्दा नहीं मिल रहा है। यही कारण है कि कांग्रेस सत्ताधारी दल से सवाल करने की स्थिति में नहीं है। बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का चुनाव 1 और दूसरे चरण का चुनाव 5 दिसंबर को होगा। जबकि नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

Desk Team