स्वतंत्रता दिवस समारोह में मल्लिकार्जुन खरगे की गैरमौजूदगी पर BJP का तंज, जानिये क्या कुछ कहा

Summary :

केंद्र ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मल्लिकार्जुन खरगे को न्यौता दिया था। लेकिन वो इस ख़ास मौके पर मौजूद नहीं थे। बल्कि उनके जैसे ही अनेक बड़े-बड़े नेता इस समारोह का हिस्सा बन चार-चाँद लगा रहे थे। लेकिन अब खरगे की गैरमौजूदगी पर सरकार तीखे सवाल कर रही है।

देश को गुलामी से आजाद हुए 76 वर्ष हो गए हैं और 15 अगस्त के दिन हमारे देश ने अपना 77वां  स्वतंत्रता दिवस मनाया हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर आकर देश को संबोधित किया।  इस बार लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 90 मिनट का भाषण दिया। यह उनके 10 सालों में दूसरा सबसे बड़ा भाषण था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2023 में रहकर साल 3023 का जिक्र कर दिया उन्होंने आने वाले हजार सालों की भी नींव रखने की बात कही। लाल किले पर हुए अमृतकाल मोहत्सव के पावन अवसर कई बड़े-बड़े नेताओं को न्यौता दिया गया था।  जिसमें एक नाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन  खरगे का भी था।  भले ही ये समारोह समाप्त हो गया लेकिन उसमें हुई राजनीति आज उभरकर सामने आ रही है।  
अनुराग ठाकुर ने कहा – यह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है
दरअसल केंद्र ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मल्लिकार्जुन  खरगे  को न्यौता दिया था।  लेकिन वो इस ख़ास मौके पर मौजूद नहीं थे।  बल्कि उनके जैसे ही अनेक बड़े-बड़े नेता इस समारोह का हिस्सा बन चार-चाँद लगा रहे थे।  लेकिन अब खरगे की गैरमौजूदगी पर सरकार तीखे सवाल कर रही है।  और बीजेपी के कई नेता खरगे पर जमकर निशाना साध रहे हैं।  जी हाँ बीजेपी के नेता अनुराग ठाकुर ने मल्लिकार्जुन  खरगे की गैरमौजूदगी पर आलोचना की है।  उन्होंने कहा है की “यह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।” 
 कांग्रेस पर अनुराग ठाकुर जमकर बरसे हैं।  उन्होंने का की “जब वो सत्ता में थे तब उनके विचार अलग थे , और आज जब वो विपक्ष में आ गए हैं तो वो सत्ता के लिए तड़प  रहे हैं।  जैसे  पानी से बाहर होने पर मछली तड़पती है।

Desk Team