इस साल फरवरी-मार्च में देश के 5 राज्यों में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 340 करोड़ रुपये की बड़ी रकम खर्च कर दी थी। यह जानकारी आयोग की ओर से पार्टी को दिए गए खर्च के ब्योरे में दी गई है। कांग्रेस भी चुनावी खर्चो में पीछे नहीं हटी है जानकारी के मुताबीक अन्य राष्ट्रीय दल कांग्रेस ने इन चुनावों में 194 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए थे।
चुनाव आयोग को 5 राज्यों के चुनाव में दोनों पार्टियों द्वारा चुनाव में खर्च की गई राशि का ब्योरा दिया गया था। भाजपा द्वारा दिए गए चुनाव में खर्च की लिस्ट के अनुसार, उसने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब विधानसभा चुनावों में चुनाव प्रचार के लिए 340 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए।
कांग्रेस ने खर्च किए 194 करोड़ रुपये
इस हिसाब से भाजपा ने सबसे ज्यादा 221 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश में खर्च किए। इसके बाद मणिपुर में 23 करोड़, उत्तराखंड में 43.67 करोड़, पंजाब में 36 करोड़ से ज्यादा और गोवा में 19 करोड़ से ज्यादा खर्च किए गए थे। कांग्रेस द्वारा दिए गए विवरण के अनुसार, इन पांच राज्यों में प्रचार पर उसने 194 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए।
लोकसभा और राज्य विधानसभाओं का चुनाव लड़ने वाले दलों के लिए यह अनिवार्य है कि वे अभियान में किए गए खर्च का विवरण चुनाव आयोग को एक निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रस्तुत करें।


Download Android App
Download iOS App



