कांग्रेस की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर शराब तस्करी में पकड़े जाने को लेकर भाजपा ने निशाना साधा। विपक्षी पार्टी पर वार करते हुए बीजेपी ने मंगलवार को कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी का चरित्र उजागर होता है। वहीं भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उनके संगठन के राहत कार्यो को बदनाम करने का प्रयास एक साजिश के तहत किया जा रहा है ।
मित्रों ये है कांग्रेस का चरित्र
जहाँ @BJP4India के लाखों कार्यकर्ता 5 करोड़ जरूरतमंदो तक प्रत्येक दिन भोजन पहुँचाने का काम कर रहें है
वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी Lutyens Delhi में चोरी छिपे महंगी शराब बाँट रहे है ..तस्करी कर रहे है
वाह राहुल जी क्या STRATEGY है!! https://t.co/9WhtHKkKQT— Sambit Patra (@sambitswaraj) April 21, 2020
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि जहां भाजपा के लाखों कार्यकर्ता देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को भोजन पहुंचाने में व्यस्त हैं, वहीं कांग्रेस के पदाधिकारी राष्ट्रीय राजधनी में महंगी शराब की तस्करी कर रहे हैं । पात्रा ने ट्वीट कर कहा ‘‘यह कांग्रेस का चरित्र है । राहुल जी क्या रणनीति है ।’’
चावल से सैनिटाईजर बनाने की सरकार की योजना पर राहुल ने किया वार, कहा- कब जागेंगे हिंदुस्तान के गरीब
भारतीय जनता युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी रोहित चहल ने ट्वीट कर कहा कि जिस वाहन को भोजन वितरित करने की अनुमति दी गई थी, उसका इस्तेमाल कथित तौर पर शराब की बिक्री के लिए किया जा रहा है । चहल का कहना है कि कांग्रेस की युवा शाखा के दो पदाधिकारी पकड़े गए । कांग्रेस के बी वी श्रीनिवास ने इन आरोपों पर कहा कि ‘‘ हमारा अपराध यह है कि हम लाखों लोगों को भोजन और दवा पहुंचा रहे हैं । ’’


Download Android App
Download iOS App



