भारतीय जनता पार्टी के सांसद विनोद सोनकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में ”अभद्र और अनुचित” टिप्पणी करने के कारण लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस दिया है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र में सोनकर ने आरोप लगाया कि चौधरी ने निराधार दावे किए हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने 1,300 करोड़ रुपये में दो विमान खरीदे हैं, जिनमें स्विमिंग पूल हैं।
सोनकर ने कहा कि चौधरी ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री मोदी विदेश यात्रा के समय तैराकी का आनंद लेते हैं।
सोनकर ने पत्र में लिखा, ”उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र और अनुचित टिप्पणी की है। इस तरह की टिप्पणी विशेषाधिकार हनन के समान है। इसलिए कृपया मेरे नोटिस पर विचार कर उनके खिलाफ कार्यवाही शुरू करें।’’


Download Android App
Download iOS App



