दुनियाभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप फैल चुका है। इस बीच भारत में लॉकडाउन के कारण गुजरात में फंसे 900 ब्रिटिश नागरिकों को आने वाले कुछ दिनों में ब्रिटिश एयरवेज तीन उड़ानों के जरिए वापस लेकर जाएगी। अहमदाबाद हवाईअड्डे के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर ब्रिटिश एयरवेज की तीन उड़ानों को यहां फंसे ब्रिटिश नागरिकों को ले जाने के लिये संचालन की मंजूरी दी जाएगी। हवाईअड्डे की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि उड़ान संख्या बीए9113सी, बीए9117सी और बीए9117सी क्रमश: 13,15 और 17 अप्रैल को हवाईअड्डे से संचालित की जाएंगी।
इसमें कहा गया, ‘‘ऐसा अनुमान है कि अहमदाबाद से रवाना होने वाली इन उड़ानों में से प्रत्येक में करीब 300 यात्री सवार होंगे।’’ विज्ञप्ति में कहा गया है कि “दो विमान यहां लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे से आएंगे और ब्रिटिश राजधानी के लिये 13 और 15 अप्रैल को रवाना होंगे। तीसरा विमान 17 अप्रैल को हैदराबाद से यहां पहुंचेगा और उसी दिन रवाना हो जाएगा।”
कोरोना वायरस : इंदौर में दो और लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा हुआ 32
इसमें कहा गया कि “यात्रियों की सुविधा और सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक विशेष इंतजाम किये जाएंगे।” इसमें कहा गया है कि हवाईअड्डा सभी यात्रियों से मौके पर तैनात कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध करता है। इसमें कहा गया कि हवाई अड्डे के निदेशक मनोज गंगल ब्रिटिश उच्चायोग के लगातार संपर्क में हैं जिससे यात्रियों को कोई असुविधा न हो।


Download Android App
Download iOS App



