महाराष्ट्र में कोरोना के 134 नए मामले आए सामने, अकेले मुंबई में 113 लोग हुए संक्रमित

Summary :

राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए नए आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में आज 134 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

देश में अब तक कोरोना वायरस (कोविड-19) से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में 134 नए मामले सामने आए हैं। वहीं राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 1895 पहुंच गया है, जोकि अन्य राज्यों के मुकाबले अब तक सबसे ज्यादा है। महाराष्ट्र में कोरोना से 127 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 
राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए नए आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में आज 134 नए कोरोना  पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिसमे से 113 मुंबई,  रायगढ़, अमरावती, भिवंडी और पिंपरी-चिंचवाड़ से एक-एक मामला सामने आया है। वहीं पुणे से 4, मीरा भयंदर से 7 और नवी मुंबई, ठाणे और वासिर विरार से दो-दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

पंजाब में पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले में 7 लोगों की हुई गिरफ्तारी

 इसके साथ ही पूरे राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 1895 पहुंच गई। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 900 से अधिक नए मामले दर्ज किए जाने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8356 हो गयी तथा इस दौरान इस संक्रमण के कारण 34 लोगों की मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या 273 पर पहुंच गयी। 

Desk Team