सीबीआई ने बुधवार को कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) का क्लेम सेटलमेंट फर्जी खातों में करने के आरोपों से संबंधित एक मामले की जांच के दौरान 13.40 लाख रुपये की नकदी बरामद की।
मामले से जुड़े छ:अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सीबीआई के एक प्रवक्ता ने यहां कहा, नयी दिल्ली में ईपीएफओ की शिकायत के आधार पर तत्कालीन वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक (सीनियर एसएसए), तत्कालीन सामाजिक सुरक्षा सहायक (एसएसए), तत्कालीन डाटा प्रोसेसिंग सहायक, तत्कालीन तीन सहायक भविष्य निधि आयुक्त, तत्कालीन लेखा अधिकारी, तत्कालीन अनुभाग पर्यवेक्षक के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है। ये सभी मुंबई के कांदिवली-पूर्व में स्थित ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत हैं।
ईपीएफओ के अधिकारियों ने कथित तौर पर एक दूसरे के साथ पहले साजिश रची, फिर 712 फर्जी पीएफ खातों में धोखाधड़ से क्लेम सेटलमेंट किया, जिससे ईपीएफओ द्वारा बनाए गए ईपीएफ कोष को 18,97,43,150 रुपये का नुकसान हुआ।


Download Android App
Download iOS App



