यूपी में तेज ठंड के बीच चुनावी समर में भाजपा के सियासी दिग्गज कल राजनीति का पारा गर्म करेंगे।लेकिन कल भाजपा के दिग्गज महारथियों की राह में मौसम के तल्ख तेवर फौरी तौर पर बाधा खड़ कर सकते है।
बाधा बनेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में आसमान में बादल छाये रहने और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ वर्षा के आसार हैं। इस अवधि में इक्का दुक्का इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।
केशव प्रसाद मौर्य नड्डा की उपस्थिति में भरेंगे नामांकन
उधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा),समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के दिग्गज गुरूवार को अलग अलग इलाकों में जनसभायें और जनसंपर्क करेंगे। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दोपहर 12 बजे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नामांकन में कौशांबी जायेंगे और एक सार्वजनिक सभा को सम्बोधित करेंगे जबकि बाद में उनका संगम नगरी प्रयागराज जाने का प्रोग्राम है।
राजनाथ व अमित शाह सभालेंगे पश्चिम की कमान
केन्द्रीय गृह मंत्री सुबह 11 बजे बुलन्दशहर जिले में अनूपशहर विधानसभा के जहांगीराबाद में और डिबाई में अलग अलग सार्वजनिक सभा को सम्बोधित करेंगे। जबकि शाम को वह गाजियाबाद के लोनी में जनसभा को सम्बोधित करेंगे और घर घर जाकर भाजपा का प्रचार करेंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अमरोहा के नौगावां सादात में 1140 बजे राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज मैदान एक जनसभा को संबोधित करेंगे जबकि बाद में वह मुरादाबाद में सार्वजनिक जनसभा को संबोधित करेंगे और कांठ विधानसभा में जनसम्पर्क करेंगे।
मायावती गाजियाबाद व अखिलेश बुलंदशहर में करेंगे सभा को सबोंधित
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती गाजियाबाद में कविनगर के रामलीला मैदान पर गुरूवार को मेरठ मंडल की चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी वहीं समाजवादी पार्टी (सपा)अध्यक्ष अखिलेश यादव बुलंदशहर में जनसंपर्क करेंगे। सपा के जिला अध्यक्ष राहुल यादव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन के मैदान पर उतरेंगे जहां से वे अगौता बीवी नगर सियाना औरंगाबाद अनूप शहर शिकारपुर खुर्जा और सिकंदराबाद में जनसंपर्क कर गठबंधन प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे।


Download Android App
Download iOS App



