केंद्र सरकार ने रविवार को कहा कि कोरोना पीएम केयर्स फंड के लिए पेंशन कम करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। केंद्र ने उन सर्कि अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार इस संबंध में किसी तरह का कोई विचार नहीं कर रही है। सरकार की तरफ से यह स्पष्टीकरण इन अफवाहों के बाद आया है कि सरकार पेंशन कम करने या उसे रोकने पर विचार कर रही है।
सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ‘‘पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) के संज्ञान में आया है कि मौजूदा कोविड-19 महामारी के मद्देनजर और मौजूदा आर्थिक परिदृश्य में कई अफवाहें चल रही हैं कि सरकार पेंशन कम करने या बंद करने पर विचार कर रही है जो कई पेंशनभोगियों के लिए चिंता का विषय है।’’
लॉकडाउन के दौरान गैर-आवश्यक उत्पादों की बिक्री नहीं कर पाएंगी ई-कॉमर्स कंपनियां, सरकार ने लगाई रोक
विभाग की विज्ञप्ति में कहा गया कि ‘‘जैसा कि पहले स्पष्ट किया जा चुका है और पुन: दोहराया जा रहा है कि पेंशन कम करने का कोई प्रस्ताव नहीं है और सरकार इस संबंध में किसी तरह का विचार नहीं कर रही। सरकार तो पेंशनभोगियों के कल्याण और कुशलता के लिए प्रतिबद्ध है।’’
इस बारे में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि “पता नहीं कहां से कुछ न्यूज़ चैनलों और सोशल मीडिया पर ये कहा जा रहा है कि कोरोना पीएम केयर्स फंड के लिए पेंशनों में कटौती की जाएगी। यहां तक की उन्होंने आंकड़ा भी जारी कर दिया कि 30% कटौती होगी। मैं बार-बार कह रहा हूं कि ऐसा कुछ नहीं है।” देशभर में केंद्र सरकार के तहत 65.26 लाख पेंशन लाभार्थी हैं।


Download Android App
Download iOS App



