कोटा से छात्रों के रेस्क्यू के लिए प्रियंका ने योगी सरकार की तारीफ की, कहा – प्रवासी मजदूरों को भी दें मदद

Summary :

प्रियंका गांधी ने कहा कि “हम मजदूरों को इस तरह नहीं छोड़ सकते इसलिए एक प्लान बनाया जाए ताकि धीरे-धीरे ये अपने जिले में आ सकें।”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों में फसें मजदूरों की मदद करने की योगी आदित्यनाथ से अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से आग्रह है कि वह लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों में फसें मजदूरों की घर वापसी का बंदोबस्त करें। उन्होंने कहा कि “हम इन मजदूरों को इस तरह नहीं छोड़ सकते इसलिए एक प्लान बनाया जाए ताकि धीरे-धीरे ये अपने जिले में आ सकें।”
प्रियंका ने रविवार को जारी वीडियो संदेश में कहा कि ‘‘कई दिनों से जो यूपी के प्रवासी मजदूर अलग अलग राज्यों में फंसे हुए हैं। मैंने राजस्थान, दिल्ली, सूरत, इंदौर, भोपाल और मुंबई समेत अन्य राज्यों में फंसे हुए लोगों से उनकी समस्या को लेकर बात की। ’’ उन्होने कहा कि मजदूरी करने के लिए अलग-अलग शहरों में गए इन लोगों की लॉकडाउन के कारण मजदूरी बंद हो गयी। आगे चलते चलते राशन भी खत्म हो गया। अब छह-छह लोग, आठ- आठ लोग एक कमरे में बंद हैं। राशन मिल नहीं रहा है। वे बहुत ही घबराए और डरे हुए हैं और किसी भी तरह से घर जाना चाहते हैं।”

केंद्र ने कोरोना PM Cares Fund के लिए 30% पेंशन में कटौती की अफवाहों को किया खारिज 

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि “हमें इनकी समस्या का हल खोजने की कोशिश करनी चाहिए। यह सबकी जिम्मेदारी है, मेरी है, आपकी है। हर सरकार की है। यूपी के एक एक मजदूर की जिम्मेदारी चाहे वे कहीं भी हों। किसी भी प्रदेश में हों, किसी भी देश में हों, यूपी सरकार की जिम्मेदारी है। हम उनको इस तरह से नहीं छोड़ सकते।’’ कोटा से छात्रों की घर वापसी का इंतजाम करने के लिये योगी सरकार को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि  ‘‘कोटा से आप छात्रों को घर ले आए लेकिन ये मजदूर भी तो आपके ही हैं। इनके भी परिवार त्रस्त हैं, परेशान हैं, घबराए हुए हैं, इनके पास खाने के लिए कुछ नहीं है7 इनके पास राशन नहीं है7 हम घर नहीं ला पा रहे हैं7 ’’ प्रियंका  ने कहा कि ‘‘ मैं आग्रह करना चाहती हूँ कि एक हेल्पलाइन हो, हत्रार लोगों का कंट्रोलरूम हो। कम से कम ये लोग अपनी समस्याओं को बता पायें ताकि दूसरी सरकारों से इनकी मदद हो पाए।’’ उन्होंने कहा कि दूसरी बात हमको किसी न किसी तरीके से इनकी समस्या हल करनी पड़गी। 

Desk Team