इस बार चंद्र ग्रहण और बुद्ध पूर्णिमा का संयोग 130 वर्षो बाद बन रहा है। साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को रात 08 बजकर 44 मिनट से शुरू हो जाएगा जो 6 मई की आधी रात 1 बजकर 1 मिनट तक चलेगा।
5 मई को लगने वाला यह ग्रहण एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा जिसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा. यह चंद्र ग्रहण एशिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण पूर्वी यूरोप के कुछ भागों में दिखाई देगा
बुद्ध पूर्णिमा तिथि और शुभ मुहूर्त 2023
हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 04 मई को रात 11 बजकर 45 मिनट से हो जाएगी। जो 5 मई, शुक्रवार की रात 11 बजकर 05 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा 05 मई, शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी।
बुद्ध पूर्णिमा 2023 का महत्व
हिंद धर्म में हर माह पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। इस तिथि को वैशाखी पूर्णिमा, पीपल पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। वैशाख पूर्णिमा का त्योहार भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने का महत्व होता है।


Download Android App
Download iOS App



