मीडिया ट्रायल के लिए लीक किया गया एयरसेल-मैक्सिस मामले का आरोपपत्र : चिदंबरम 

Summary :

चिदंबरम ने एयरसेल-मैक्सिस मामले से जुड़ा आरोपपत्र अखबार में लीक होने के लेकर सरकार एवं CBBI पर निशाना साधते हुए कहा यह सब मीडिया ट्रायल के लिए किया गया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने एयरसेल-मैक्सिस मामले से जुड़ा आरोपपत्र एक अखबार में लीक होने के लेकर सोमवार को सरकार एवं सीबीआई पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सब मीडिया ट्रायल के लिए किया गया है।

पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने ट्वीट किया है, ‘सीबीआई एक अखबार को आरोपपत्र लीक करती है क्योंकि वह मीडिया द्वारा ट्रायल चाहती है। सौभाग्यवश, हमारी विधि व्यवस्था में ट्रायल सिर्फ अदालत में ही चल सकता है।’

उन्होंने कहा, ‘एफआईपीबी (विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड) निर्णय लेता है कि क्या कोई प्रस्ताव वित्त मंत्री के दायरे में आता है। एफआईपीबी ने मेरे समक्ष प्रस्ताव (एफडीआई का) रखा और मैंने 20 अन्य प्रस्तावों के साथ इसे मंजूरी प्रदान की।’

दरअसल, चिदंबरम एयरसेल-मैक्सिस सौदे मामले में नियमों की अहवेलना के आरोप का सामना कर रहे हैं। आरोप है कि चिदंबरम ने 3,500 करोड़ रुपये की एफडीआई को आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति की अनुमति के बगैर मंजूरी दे दी थी।

एयरसेल-मैक्सिस मामला : कोर्ट ने 8 अक्टूबर तक बढ़ाई चिदंबरम, कार्ति की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक

Desk Team